Home > राज्यो से ,slider news,
जम्मू और जैसलमेर में पाकिस्तान के हमलों की कोशिश नाकाम, भारत ने आठ मिसाइलें और कई ड्रोन मार गिराए
एएनआई के मुताबिक रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में आठ मिसाइलें दागीं, सभी को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने रोक लिया। जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। विस्फोटों की आवाज गूंजी। आसमान में चमकती हुई रोशनी दिखी।गुरदासपुर में भी सायरन बजे हैं। भारत ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन मार गिराए हैं। तनाव के बीच राजस्थान के बॉर्डर से जुड़े पांच इलाकों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे। पाकिस्तान ने जम्मू हवाई अड्डे को निशाना बनाने का प्रयास किया। सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है। जम्मू में ब्लैक आउट कर दिया है। यहां सायरन की आवाज गूंज रही है। यहां फायरिंग की आवाज भी सुनी गई है।