सामने आई 9 आतंकी ठिकानों की लिस्ट जिनको भारतीय मिसाइलों से किया गया ध्वस्त
भारतीय सेना ने आखिरकार पहलगाम आतंकी हमले के बदले की कार्रवाई शुरू कर दी। बीती रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई स्थानों पर सटीक हमला किया। बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। भारत ने हमले के बारे में अमेरिका को बता दिया है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे एक्ट ऑफ वार करार दिया है।
जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान भी प्रतिक्रिया जरूर देगा। इस लिहाज से भारत के लिए अगले अगले 24 या 48 घंटे बहुत अहम है। भारत ने पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। बदले में पाकिस्तान भारत के सैन्य ठिकानों पर अटैक कर सकता है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिखा- सेना पर गर्व है।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया है। अब इनकी लिस्ट भी सामने आ गई है।
मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर - जैश
मरकज तैयबा, मुरीदके - लश्कर
सरजल, तेहरा कलां - जेईएम
महमूना जोया, सियालकोट - एचएम
मरकज़ अहले हदीस, बरनाला - लश्कर
मरकज अब्बास, कोटली - जैश
मस्कर राहील शाहिद, कोटली - एचएम
शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद - लश्कर
सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद - जेईएम