Home > अपना शहर ,
गंदगी फैलाने पर जुर्माना तथा सफाई रखने पर किया सम्मान

स्वचछता निरीक्षण की कार्यवाही 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत आज स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एमएल दौलतानी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न बाजारों में स्वच्छता का निरीक्षण किया गया जिसके अनेक दुकानदारों के खिलाफ गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई तथा जिस दुकानदार द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया गया उसे सम्मानित किया गया। वहीं ढोल बजाकर गंदगी फैलाने वालों को जगाया गया।
स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एमएल दौलतानी के नेतृत्व चलाए गए स्वच्छता निरीक्षण अभियान के दौरान निगम के अमले द्वारा सबसे पहले पडाव क्षेत्र में निरीक्षण किया तथा फिर स्टेशन बजरिया क्षेत्र में निरीक्षण किया तथा गंदगी फैलाने वाले 4-5 दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई। इसके पश्चात पाटनकर बाजार स्थित बंसल फूड प्लाजा पर निरीक्षण किया तो दुकान के संचालक द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया था तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा था, जिसको लेकर उन्हें शील्ड एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अन्य दुकानदारों को भी दुकान के बाहर साफ सफाई एवं डस्टबीन अनिवार्य रुप से रखने का आग्रह किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्री पवन शर्मा, श्री गौरव परिहार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    

Share This News :