Home > अपना शहर ,
गंदगी मिलने पर 35 दुकानदारों से वसूला 4300 रुपए का जुर्माना

स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्वालियर को सबसे स्वच्छ शहर बनाने उददेश्य से सभी दुकानदारों से अपनी अपनी दुकान के बाहर डस्टबीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में आज महाराज बाडा क्षेत्र में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें गंदगी फैलाने वाले एवं दुकान के बाहर डस्टबीन न रखने वाले 35 दुकानदारों से लगभग 4300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी द्वारा अभियान चलाकर महाराज बाडा एवं लश्कर क्षेत्र में अभियान चलाकर स्वच्छता व डस्टबीन का निरीक्षण किया गया। जिसमें महाराज बाडा क्षेत्र, गोरखी, न्यू सुभाष मार्केट, नजर बाग मार्केट, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट, सिन्धी काॅलोनी, मुखर्जी भवन क्षेत्र, टोपी बाजार, दर्जी ओली, लक्कड खाना, फू्रटमंडी सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण कर दुकानों के बाहर साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा दुकानदारों से डस्टबीन रखने का आग्रह किया। इसके साथ ही जिन दुकानों के बाहर गंदगी थी तथा डस्टबीन भी नहीं थे उन पर जुर्माने की कार्यवाही की गई तथा सफाई रखने एवं डस्टबीन रखने की चेतावनी दी गई।
कार्यवाही के दौरान सीटीआई श्रीकृष्ण शर्मा, श्री किरन शुक्ला, श्री अशोक सैन, क्षेत्राधिकारी श्री राकेश कुशवाह, श्री राजेश करोसिया, श्री राकेश करोसिया, श्री नरेश गोडियाले, श्री रामचंद्र धौलपुरिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News :