Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी आमजनों की समस्याएं

अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला अस्पताल मुरार में बने आश्रय भवन की पानी टंकी फूटी होने को लेकर आश्रय भवन के श्री सत्यभान शर्मा ने आवेदन दिया कि आमजनों की सुविधा के लिए पानी टंकी बदलवाई जावे। जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए आवेदन प्रेषित किया गया। वहीं गस्त का ताजिया क्षेत्र के पीडित व्यवसाईयों द्वारा आग्रह किया गया कि अन्य स्थल पर जगह आवंटित की जाए जिससे उनके परिवार का भरणपोषण हो सके। जिस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अनेक नागरिकों द्वारा सिंधिया जी की प्रतिमा का रखरखाव एवं मरम्मत करवाने का आग्रह किया जिस पर पार्क अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 65 स्थित गोकुल की बगिया सिकंदर कंपू के नागरिकों ने सीमेन्ट कंक्रीट फर्श एवं स्ट्रीट लाइट न होने का कारण हो रही परेशानी को लेकर उक्त कार्य कराने का आग्रह किया जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 14 स्थित सेवानगर कब्रिस्तान के पास सरकारी मैदान पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा की गई। जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

  

Share This News :