पहलगाम में 27 की मौत, 16 के नाम आए सामने, सुबह घटनास्थल पर जाएंगे अमित शाह
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है। इस हमले में 28 पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 12 के घायल हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की खोज तेज कर दी है। पहाड़ी इलाकों में उनकी तलाशी की जा रही है। घायल पर्यटकों का इलाज हो रहा है। गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं।आतंकवादियों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से पर्यटकों पर गोली मारी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को हताहत किया जा सके।
पुलिस ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की है, जिससे कई पर्यटक घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बीच एक महिला से बात की, जिसने दावा किया कि उसके पति को आतंकियों ने सिर में गोली मारी है। सात अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
आतंकवाद से लड़ाई और मजबूत होगी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम की आतंकी घटना पर कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है। यह और भी मजबूत होगा।
सोनिया गांधी ने हमले को लेकर जताया खेद
पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्वीटर पर लिखा, निर्दोष पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। हिंसा का सहारा लेना कायरतापूर्ण कार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं उन परिवारों का दर्द समझती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। हम इन विभाजनकारी और हिंसक ताकतों को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमें अतीत में मौजूद आतंक के खिलाफ व्यापक सामाजिक सहमति बनाने के लिए काम करने की जरूरत है। यह जरूरी है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में शांति बहाल हो।