Homeराज्यो से ,slider news,
UPSC:प्रयागराज की शक्ति दुबे पहले, हर्षिता गोयल दूसरे नंबर पर- टॉप 5 में 3 लड़कियां

रैंक 1 - यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे। ये उनका 5वां अटेम्‍प्‍ट था। पिछले अटेम्‍प्‍ट में वो 12 नंबर से कट-ऑफ क्लियर करने से रह गई थीं। उनके पिता का नाम देवेंद्र दुबे है।

रैंक 2 - AIR 2 पर हर्षिता गोयल हैं। हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया, यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं। हर्षिता थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं।

रैंक 3 - अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।

रैंक 4 - गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री प्राप्त मार्गी ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

रैंक 5 - कंप्यूटर विज्ञान में BTech की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ 5वां स्थान मिला है।

रैंक 6 - कोमल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 97% मार्क्स हासिल कर जिले में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT रुड़की से B.Tech किया है।

रैंक 7 - आयुषी का जन्‍म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ है। मां और पिता दोनों LIC में काम करते थे। जब वे 5वीं क्लास में थीं, उनके पिता का निधन हो गया था। IIT की प्रिपरेशन के लिए वो दिल्ली आ गईं। यहां मैकेंजी एंड कंपनी में काम किया। 2022 में जॉब क्विट करके UPSC CSE प्रिपरेशन शुरू की। आयुषी ने UPSC 2023 में 97वीं और 2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी।

रैंक 8 - राज कृष्ण झा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग नेपाल के जापा डिस्ट्रिक्ट से हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई के बाद मोतीलाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। फिर साल 2018 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम जॉइन किया। अभी कोल्हापुर में कार्यरत थे।

रैंक 9 - आदित्य हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने NIT इलाहाबाद से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech. किया है। UPSC में एंथ्रोपॉलॉजी को मेन्स का ऑप्शनल सब्जेक्ट रखा था।

रैंक 10 - मयंक यूपी के कन्नौज से हैं। मयंक ने अपने पहले अटेम्‍प्‍ट में 337 रैंक हासिल की थी। इस बार अपने दूसरे अटेम्‍प्‍ट में उन्‍हें 10वीं रैंक मिली है। इससे पहले उनका चयन UP PCS के तहत DSP के पद पर हुआ था। उनके पिता कलेक्टरेट में प्रधान सहायक हैं।

UPSC टॉपर्स के टॉप 5 में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। UPSC ने कहा कि टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्ट में ग्रेजुएशन किया है।

 

Share This News :