Home > अपना शहर ,
कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 235 प्रकरण दर्ज

नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये प्रति मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जन-सुनवाई कलेक्ट्रेट के स्व. टी धर्माराव सभागार में अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जन-सुनवाई में 235 आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

      जन-सुनवाई के दौरान 107 आवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय में दर्ज कर संबंधित विभागों को कलेक्टर के निर्देश सहित समय-सीमा में निराकरण के लिये भेजा जायेगा। तथा 128 आवेदन संबंधित विभागों को सीधे प्रेषित किए गए हैं।

      जन-सुनवाई में अपर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, एडीएम श्री शिवराज वर्मा सहित सभी एसडीएम व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :