सांसद प्रतिनिधि पर नाबालिगों को पीटने का आरोप, लड़की के गुप्तांग में मारी लात, भाई का फोड़ा सिर
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद कोहली पंजाब के कप्तान श्रेयस को अपने जश्न मनाने के अंदाज से चिढ़ाते दिखे थे। इस पर पॉइंट में खड़े श्रेयस कुछ कहते हुए कोहली की तरफ बढ़े। जब हैंडशेक के लिए दोनों एक दूसरे के करीब पहुंचे तो कोहली तब भी कुछ हंसते हुए कहते दिखे। इस पर ऐसा लगा कि श्रेयस आपत्ति जता रहे हैं। उनके चेहरे पर न तो हंसी थी और वह गंभीर मुद्रा में नजर आए। इससे साफ था कि वह कोहली के जश्न मनाने के अंदाज से खुश नहीं थे। दोनों के बीच गंभीर बातचीत हुई। हालांकि, कोहली तब भी मुस्कुराते हुए दिखे थे।बीना थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में 17 वर्षीय पीड़ित किशोर शनिवार रात 9 बजे किसी काम से दुकान जा रहा था। रास्ते में गोलू ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर और संतोष ठाकुर ने डंडे और रॉड से उस पर हमला कर दिया। भाई पर हमले की खबर सुनकर उसकी 16 वर्षीय बहन अपने भाई को बचाने पहुंची तो सांसद प्रतिनिधि संतोष ठाकुर ने उस पर भी हमला किया। संतोष के भतीजे किट्टू ठाकुर और भोला ठाकुर भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर दोनों नाबालिगों को बेहोश होने तक पीटा।परिजन ने घायल बच्चों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को सागर रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावर 12 से ज्यादा थे। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि संतोष ठाकुर, गोलू ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, किट्टू ठाकुर और भोला ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पीड़ित किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मैं शनिवार रात दुकान सामान लेने जा रहा था। तभी घर के सामने सड़क पर गांव के गोलू ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर हाथ में डंडा और रॉड लिए मिले। किसी पुरानी बात पर मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। पीड़ित के अनुसार जब उसने इन्हें गालियां देने से मना किया तो गोलू ठाकुर ने रॉड मारी। रॉड मेरे सिर में लगी और खून निकलने लगा। हरि सिंह और संतोष ठाकुर डंडे से पीटने लगे। मेरे दाहिने हाथ के पंजे, गर्दन, बाएं हाथ की पिडंली पर चोट आई। शोर सुनकर नाबालिग बहन बीच-बचाव करने लगी। इस पर संतोष के भतीजे किट्टू ठाकुर, भोला ठाकुर आ गए और दोनों बहन को लात-घूंसों से और संतोष डंडे से मारपीट करने लगा। जिससे उसे सिर दाहिने हाथ की उंगली, नाक में चोट आई। उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर माता-पिता भी वहां पहुंच गए। इनसे भी आरोपियों ने मारपीट की। परिवार के बाकी लोगों को भी मारपीट कर भगा दिया। वे जाते-जाते कह रहे थे कि आज तो बच गए दोबारा दिखे तो जान से खत्म कर देंगे।बीना से कुरवाई जा रही सांसद लता वानखेड़े को पीड़ित परिवार ने अपने गांव नौगांव के पास रोक लिया। पीड़ित परिवार ने उनके प्रतिनिधि द्वारा नाबालिग बच्चों के पिटाई के बारे में मामले में बात की जिस पर सांसद लता वानखेड़े ने जांच कराने की बात कही है।दोनों परिवारों में विवाद लगभग पांच माह पहले शुरू हुआ था। दरअसल तीन एकड़ खेत में पानी की मोटर के लिए केबल डाली गई थी। यह केबल अज्ञात लोगों ने काट दी। तभी से ये विवाद चल रहा है। वहीं मामले में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने कहा कि जो चोटें आई हैं उनको देखकर ऐसा लगता नहीं कि आरोपी ज्यादा होंगे। फिर भी मामला अभी जांच में है। अगर कुछ सामने आएगा तो अन्य अपराधियों के नाम भी जोड़ लिए जाएंगे।