Home > अपना शहर ,
आनंद महोत्सव के अंतर्गत 34 ग्राम पंचायतों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने वाले आनंद उत्सव की कड़ी में आज जिले के 11 ग्राम पंचायत क्लस्टर में खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 34 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सम्मिलित होकर आनंद उत्सव में भागीदारी दर्ज करायेंगे। यह कार्यक्रम 21 जनवरी तक अलग-अलग ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे। 

      आनंद उत्सव के नोडल अधिकारी और एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि आनंद महोत्सव के तहत डबरा विकासखण्ड के तीन क्लस्टर के अंतर्गत ग्वालियर में ग्राम पंचायत पठापनिहार, सरनागत, बडेराबुजुर्ग, क्लस्टर अकबईबडी में ग्राम पंचायत अकबईबडी, अर्रूसी, चैतुपाडा, क्लस्टर छपरा में ग्राम पंचायत छपरा, अजयगढ़ व पुट्टी में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इसी प्रकार भितरवार विकासखण्ड के क्लस्टर करहिया में ग्राम पंचायत करहिया, बेला, स्याउ, क्लस्टर बडकीसराय में ग्राम पंचायत बडकीसराय, सिकरोदा, खैरबाया, पियरौ, क्लस्टर बनवार में ग्राम पंचायत बनवार, मउछ, हिम्मतगढ़, विकासखण्ड बरई के क्लस्टर जाखौदा में ग्राम पंचायत जाखौदा, चराईडांग व सुरहेला एवं क्लस्टर घाटीगाँव में ग्राम पंचायत घाटीगाँव, धुआ व सिरसा में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

विकासखण्ड मुरार में क्लस्टर बिल्हेटी में ग्राम पंचायत बिल्हेटी, सुपावली, खेडा, क्लस्टर गोबई में ग्राम पंचायत गोबई, बेरजा, सुनारपुरामाफी, क्लस्टर सिरसौद में ग्राम पंचायत सिरसौद, दयेली व जखारा में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Share This News :