Homeराज्यो से ,
रूद्राक्ष केस में चार गाड़ियां जब्‍त, वीडी शर्मा बोले-किसी का भी बेटा हो ये नहीं चलेगा

 देवास। आधी रात को माता के दरबार पहुंचकर सत्ता का रौब दिखाने वाले विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रूद्राक्ष के मामले में पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर है। सत्तासीनों के आगे घुटने टेकते अधिकारी आरोपों की जद में हैं और सवाल उठ रहे हैं कि अब तक विधायक पुत्र पर कार्रवाई क्यों नहीं की। आधी रात को टेकरी पर वाहनों को जाने की अनुमति जिसने दी, उस पर कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ।

इधर, पुलिस ने सात वाहन चिन्हित कर चार को जब्त कर लिया है। जिस वाहन से रूद्राक्ष टेकरी पर पहुंचा था, उसे भी चिन्हित कर नोटिस भेजा है। इसे जब्त किया जाएगा। माता टेकरी पर विधायक पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला की दादागीरी के मामले में कांग्रेस हमलावर है।

सोमवार को पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से गोलू शुक्ला के सामने चुनाव लड़े पिंटू जोशी सहित अन्य कांग्रेस नेता माता टेकरी पहुंचे। जिस पुजारी के साथ अभद्रता की गई, उसके पैर धोए। वर्मा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मोहन यादव सच्चे सनातनी हैं तो कलेक्टर-एसपी को हटाएं।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे ये बताया गया कि विधायक पुत्र नशे में टेकरी पहुंचे थे। एसडीएम के पास रात साढ़े बारह बजे फोन गया। उनके पीए ने गेट खुलवाए।

 

 

Share This News :