Home > राज्यो से ,
मध्य प्रदेश में ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित इन 23 जिलों में होगी बारिश
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश भी हो रही है। इस वजह से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट भी हो गई है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।