Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की माता टेकरी पर दादागीरी, पुजारी से मारपीट कर देर रात खुलवाया मंदिर

देवास की माता टेकरी पर अपने दोस्तों के साथ पहुंचे विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला पर दादागीरी करने का आरोप मंदिर के पुजारी ने लगाया है। मामला शुक्रवार देर रात का है, जब विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला 15 गाड़ियों का काफिला लेकर चामुंडा माता मंदिर पहुंचा, तब तक पट बंद हो चुके थे। पट बंद होने के बावजूद उनसे पुजारी पर दबाव बनाया और उनके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत पुजारी ने देवास के कोतवाली थाने में की। विधायक पुत्र की ये हरकत अब चर्चा में बनी हुई है। घटना के अनुसार रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ 15 गाड़ियों का काफिला लेकर मंदिर पहुंचा था। इनमें लालबत्ती की कार भी थी और वह चालू थी। रुद्राक्ष कार से उतरा और दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचा। रात के एक बज चुके थे। इस कारण मंदिर के पट बंद हो गए थे। शुक्ला ने पुजारी पर कहा कि वे और उसके दोस्त पूजा करना चाहते हैं, इसलिए गेट खोल दो। पुजारी ने धार्मिक मान्यता का हवाला देते हुए गेट खोलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज रुद्राक्ष पहले होमगार्ड से बदसलूकी की। पुजारी पर गेट खोलने का दबाव बनाया। पुजारी उपदेशनाथ ने इस घटना की शिकायत थाने में की। इस मामले में पुलिस ने देवास निवासी जीतू रघुवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।चामुंडा माता मंदिर के पुजारी उपदेशनाथ ने बताया कि देर रात मंदिर के पट बंद हो गए थे। इसके बाद कुछ लोग आए और उन्होंने मंदिर के पट खोलने को लेकर कहा, जब मैंने मना करा तो उन्होंने कहा कि हमारी बात प्रशासन के अधिकारियों से हो गई है। मंदिर के पट खोल दो। फिर मैंने ने कहा कि मेरी बात करा दो, इसके बाद मंदिर के पट खुलेंगे। इतने में वो लोग मेरे साथ में गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।चामुंडा माता मंदिर के पुजारी उपदेशनाथ ने बताया कि देर रात मंदिर के पट बंद हो गए थे। इसके बाद कुछ लोग आए और उन्होंने मंदिर के पट खोलने को लेकर कहा, जब मैंने मना करा तो उन्होंने कहा कि हमारी बात प्रशासन के अधिकारियों से हो गई है। मंदिर के पट खोल दो। फिर मैंने ने कहा कि मेरी बात करा दो, इसके बाद मंदिर के पट खुलेंगे। इतने में वो लोग मेरे साथ में गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

 

Share This News :