Home > अपना शहर ,
ग्वालियर संभाग में 53 हजार 302 मैट्रिक टन धान खरीदी

ग्वालियर संभाग में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है, 10 जनवरी तक संभाग में 53 हजार 302 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिसकी कीमत 78 करोड़ 35 लाख 49 हजार रूपए बताई गई है। किसानों को अभी तक कुल कीमत में से 44 करोड़ 83 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

      कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने खरीदी एजेन्सी विपणन संघ के मण्डल प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को जितनी जल्दी हो सके उनकी उपज का भुगतान सुनिश्चित करें।

Share This News :