Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'तुम नौटंकी करने वाले लोग हो', शिवपुरी में अधिकारियों को मंत्री प्रहलाद पटेल ने फटकारा

शिवपुरी जिले के पोहरी में ग्राम पंचायत देवपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया। अधिकारियों को फटकारते हुए उन्होंने कहा- 'तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले लोग हो', इस दौरान उन्होंने गुस्से में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया और कार्यक्रम भी बीच में ही छोड़कर निकल गए। गुरुवार को हुए इस घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो रहा है।उधर, मंत्री प्रहलाद पटेल का गुस्सा देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण और आयोजक भी सकते में आ गए। लोग उनका भाषण सुनने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंत्री बिना कुछ बोले कार में बैठकर रवाना हो गए। इससे पहले मंत्री पटेल ने गांव के माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। वे कार्यक्रम स्थल परपहुंचे तो किसी प्रशासनिक मुद्दे पर बात शुरू हुई और अधिकारियों की लापरवाही सामने आते ही मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा।इसके बाद मंत्री पटेल ने मंच पर अधिकारियों को जमकर लताड़ा। इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्द भी कह दिए। इसके बाद वे बिना औपचारिक विदाई या स्पष्टीकरण दिए वापस चले गए। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री की नाराजगी  साफतौर पर सुनाई दे रहे हैं।

 

Share This News :