Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

 औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-3 में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को प्लास्टिक के पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग सुबह तक लगी रही। कई किलोमीटर दूर से ही काला धुआं नजर आ रहा है। अब तक 12 फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पीथमपुर की सिग्नेट कंपनी में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 2 बजे आग लग गई। प्लास्टिक के पाइप और दाने होने के कारण आग लगातार बढ़ रही है। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर के साथ ही, मुरम और रेती का ही उपयोग किया जा रहा है। पर आग लगातार बढ़ती जा रही है। 17 एकड़ में बनी कंपनी में खुले में सामान रखा हुआ है।

गौरतलब है की पिछले वर्ष जून माह में इस सिग्नेट कंपनी में भी भीषण आग लगी थी। जिसे काबू करने में 9 घंटे से अधिक समय लग गया था। इससे सैकड़ों टन पाइप जलकर खाक हो गए थे। साथ ही आग इतनी बड़ी थी कि 10 किलोमीटर दूर से ही धुआं नजर आ रहा था।

आग बुझाने के लिए पीथमपुर, धार, धरमपुरी, धामनोद, महू छावनी परिषद, महू इंफेंट्री स्कूल, महूगांव नगर परिषद, राऊ नगर परिषद, उज्जैन दमकल विभाग और इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी की फायरब्रिगेड आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थी। साथ ही 100 से अधिक पानी के टैंकर, रेती और चूरी के डंपर डालकर आग पर काबू पाया गया ।

 

 

 

 

Share This News :