Home > अपना शहर ,
राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने किया मॉर्निंग फोलोअप

स्वच्छ भारत मिशन

खुले में शौच करने वालों को दी चेतावनी : घरों पर बनवायें शौचालय

स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त करने के लिये जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मुरार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एच बी शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरार, तहसीलदार श्रीमती शारदा पाठक थाना प्रभारी बिजौली श्री रघुवीर सिंह मीणा ने पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत उदयपुर तथा मुगलपुरा में मॉर्निंग फोलोअप किया तथा लोगों को खुले में शौच न करने तथा अपने घर पर शौचालय निर्माण करने की समझाईश दी।

      अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एच बी शर्मा द्वारा खुले में शौच करने वाले लोगों को समझाईश देने के साथ यह भी कहा कि अपने घरों पर शौचालय का निर्माण न कराने और खुले में ही शौच करने की आदत न छोड़ने पर सीआरपीसी की धारा-133 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने ग्राम पंचायत दरियापुरा, मुगलपुरा, उदयपुर तथा डबका के खुले में शौच करने वाले 33 परिवारों के प्रकरणों पर सुनवाई कर सभी को सात दिन में शौचालय निर्माण करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Share This News :