Homeराज्यो से ,
खरगे की गृह मंत्री से अपील- गलतियों को सुधारने में हर्ज नहीं, प्रतिष्ठा का विषय न बनाए सरकार

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विधेयक को वापस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संशोधन विधेयक में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो चिंता पैदा करते हैं, लेकिन सरकार आंकड़ों और संख्याबल के आधार पर बिल को पारित कराने पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को बिल वापस लेना चाहिए, इससे समाज में तनाव और वैमनस्य बढ़ने का डर है।

शायराना अंदाज में सरकार से विधेयक को वापस लेने की अपील करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा;
वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले
भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं
बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू
लगा के आग बहारों की बात करते हैं
मिली कमान तो अटकी नजर खजाने पर
नदी सुखा कर किनारों की बात करते हैं
वही गरीब बनाते हैं आप लोगों को
वही नसीब के बारे में बात करते हैं

 

Share This News :