Homeराज्यो से ,
जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट सुरक्षित, दूसरे की तलाश

गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में जगुआर लड़ाकू विमान के पायलट के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आयी है। मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।इस घटना के दौरान एक पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया है। वहीं लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट की तलाश जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार रात गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें से एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आया। जबकि दूसरा पायलट लापता है। एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि लड़ाकू विमान जामनगर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। विमान के क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी है।


Share This News :