भड़के निगम कमिश्नर, कर्मचारी सस्पेंड
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में आज जनसुनवाई की गई। उक्त क्रम में आज निगमायुक्त द्वारा स्वंय अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान आवेदनकर्ता कविता पंकज धोलपुरे द्वारा आयुक्त वर्मा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि वह दिवंगत निगम कर्मचारी पंकज धोलपुरे की धर्मपत्नि है और पति की मृत्यु हो जाने के पश्चात लगातार अनुंकपा नियुक्ति के लिये निगम के स्वास्थ्य विभाग में आ रही है, किंतु स्वास्थ्य विभाग सेवा यूनिट में कोई सुनवाई नहीं करते हुए, कार्य में देरी की जा रही है। उक्त शिकायत पर आयुक्त वर्मा द्वारा तत्काल स्वास्थ्य सेवा यूनिट के राजेश करोसिया को कार्य में देरी व लापरवाही करने पर फटकार लगाते हुए, निलंबित करने के आदेश दिये गये, साथ ही स्वास्थ्य विभाग उपायुक्त एसके सगर को आवेदनकर्ता के अनुंकपा नियुक्ति संबंधित आदेश तत्काल जारी करने के आदेश दिये गये। आयुक्त मोदी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मात्र 3 घंटे में जनसुनवाई में आए आवेदक महिला को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया गया। महिला आवेदक द्वारा अनुकंपा नियुक्ति आदेश मिलने पर आयुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा निगम कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति संबंधित लंबित आवेदनों के नियमानुसार निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाकर, तत्काल लंबित प्रकरणों के समाधान कर, नियुक्ति पत्र जारी करने के संबंधित कार्यवाही के संबंधित को निर्देश दिये गये। आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग, सीवरेज विभाग, जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागों के 45 आवेदन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये गये। आयुक्त द्वारा नागरिकों को सुना गया तथा प्राप्त आवेदन को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।