सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, देर रात दिया धरना
इंदौर के एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन को हटाने के लिए छात्रों ने आज कैंडल मार्च किया। एग्रीकल्चर कॉलेज से रीगल तिराहे तक आयोजित इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। सभी छात्र देर रात तक धरने पर बैठे रहे। हालांकि छात्रों का कहना है कि यह धरना सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से किया गया है और प्रशासन को चेतावनी है कि यदि टीम को नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
छात्रों ने डीन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि महिला प्रोफेसर को परेशान करने से लेकर छात्रों तक को दिन ने लगातार परेशान किया। उनके ऊपर कई आरोप लगे हैं जिनकी जांच भी चल रही है। यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि इतनी जांचों के बावजूद भी डीन का इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी डीन को बचाने की कोशिश कर रही है और यदि इसी तरह से चलता रहा तो छात्र सड़क पर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।