Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आईएएस नियाज खान बोले- जैसे ही ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है

नियाज खान ने लिखा कि जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है। कोई मानने को तैयार नहीं कि यहूदियों की भांति ब्राह्मण भी सुपर जीनियस हैं। मेरी किताब BRAHMIN THE GREAT में मैंने यही बताया है। अगर ब्राह्मण को अलग थलग रखा जाएगा तो देश को अपार हानि होगी। ब्राह्मण आध्यात्मिक गुरु हैं। देश में हर तरफ नफरत का माहौल है, वह केवल और केवल ब्राह्मण ही ठीक कर सकते हैं। एक ब्राह्मण अकेला कई हजार के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था। ब्राह्मण देश के केंद्र बिंदु हैं। शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफरत खत्म होना ही चाहिए। ब्राह्मण आगे आएं, नफरत खत्म करें।बता दें, 2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। मध्य प्रदेश कैडर में पदस्थ नियाज खान पहले राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे, जहां उन्हें बाद में प्रमोट किया गया। उन्होंने अब तक सात नॉवेल लिखे हैं और उनकी एक किताब पर वेब सीरीज भी बनी, जिसके लिए उन्होंने निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। नियाज खान अपने बयानों और लेखन के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।

Share This News :