कैलाशवासी महाराज माधव राव सिंधिया का जन्मदिन धूमधाम से मना ,कई कार्यक्रम हुए , कृतज्ञ शहर वासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की
ग्वालियर । कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती धूमधाम के साथ छत्री एवं ग्वालियर शहर में मनाई गई। गरीबों में फल वितरण ,भोजन जगह ,जगह कराया गया ।
इसके पूर्व सुबह प्रातः 9 बजे नदी गेट एवं छत्री स्थित कै. महाराज माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर भाजपा के पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह मामा,माया सिंह ,पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल,बालखाण्डे,पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी,रामनारायण मिश्रा,आनंद सावंत, अर्जुन जाटव,सुरेन्द्र परमार चच्चू, विभिन्न वर्गाे के सभी सम्मानीय सदस्यों, वरिष्ठजनों द्वारा पुष्पांजली अर्पित की। ग्वालियर शहर में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए । जिसमें पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी,मुक्तेश जैन,रूचिका श्रीवास्तव,प्रियंका गर्ग द्वारा गायों को हरी घास डाल कर सेवा की गई। सुरेन्द्र परमार (चच्चू) द्वारा दृष्टहीन कन्याओं को भोजन वितरित किया गया। नवीन परांडे द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी में ब्लड डोनेशन किया गया। सुरेश पहलवान द्वारा छत्री में दरिद्र नारायण की सेवा में भोजन एवं चाय की व्यवस्था की गई। विजय गर्ग द्वारा ए.बी. रोड स्थित गौ शाला में घास डालकर सेवा की गई। पुरूषोत्तम भार्गव द्वारा माधव अंधाश्रम में भोजन वितरण किया गया । इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरपंच आदि मौजूद रहे। सुरेंद्र परमार ने कन्याओं को भोजन कराया।