Home > राज्यो से ,
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 12 मार्च 2025 को एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से चेक कर सकते हैं।यह परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य पुलिस में कुल 7411 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी।सबसे पहले उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट [esb.mp.gov.in] पर जाना होगा।होमपेज पर “रिजल्ट सेक्शन” पर क्लिक करें और “रिजल्ट- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023” लिंक पर क्लिक करें।