Homeराज्यो से ,
दबंगों ने दलित बारात की चढ़ाई रोकी, पुलिस की मौजूदगी में हो सकी चढ़ाई

मुरैना जिले में पोरसा के मोती सिंह का पूरा में रात को दबंगों ने दलित दूल्हे की चढ़ाई को रोक दिया, काफी देर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया और अंबाह पोरसा थाने का फोर्स मौके पर पहुंची, तब पुलिस ने चढ़ाई करवाई।जानकारी के अनुसार, अंबाह निवासी लालू पुत्र राजवीर सखवार की बारात पोरसा के मोती सिंह का पूरा में गई थी। वहां बारात की चढ़ाई से पूर्व एक घर के बाहर डीजे रख दिया था। उस पर भी जाति विशेष के लिए गाने गाए जा रहे थे, लोगों ने आपत्ति की तो बारात में शामिल कुछ लोगों ने कहासुनी कर दी।इसी बात गांव के कुछ दबंग लोग लाठियां लेकर आ गए और बारात की चढ़ाई को रोक दिया।बारात की चढ़ाई रोकने पर वहां पर विवाद शुरू हो गया और उसके बाद दबंगों ने कहा कि यहां से अगर आगे बारात की चढ़ाई नहीं हो सकती। दूल्हे को घोड़ी से उतरकर ही जाना होगा। बारात और दबंगों के बीच कहासुनी हुई और इस बात की भनक पुलिस को लग गई।सूचना लेकर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद बारात की चढ़ाई करवाई। चढ़ाई के दौरान एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे और वह बारातियों के साथ चलते रहे। उसके बाद तकरीबन एक घंटे बाद यह दूल्हा वधु पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा। पुलिस ने दूल्हे की तरफ से शिकायत ले ली है और उसके बाद दबंग पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह दबंग शराब के नशे में थे और दूल्हे बारातियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे।लेकिन समय पर हमें जानकारी मिली और वहां पर हम पहुंची और उसके बाद पूरी चढ़ाई करवाई।

चंबल में यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसी तस्वीरें आ चुकी हैं। जहां पर दबंग ने दलित समाज की बरात और दुल्हे को रोकने की कोशिश की है। पुलिस का मानना है कि ऐसे लोग शराब के नशे में चूर रहते हैं। हालांकि, अभी यह तस्वीर बहुत कम हो गई है। इसका कारण यह है कि पुलिस लगातार ऐसी घटनाओं पर नजर बनाए रखती है और ऐसे दबंग पर ठोस कार्रवाई भी करती है।

 





Share This News :