Home > राज्यो से ,
‘आप पब्लिक का काम ठीक से नहीं कर रहे, खुद को राजा मान रहे’... ग्वालियर कलेक्टर को हाई कोर्ट की फटकार
ग्वालियर। कोर्ट के आदेश के बाद भी लेबर कोर्ट द्वारा जारी आरआरसी के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर शुक्रवार को हाई कोर्ट ने जिला कलेक्टर रुचिका चौहान को तलब कर लिया। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनसे पूछा कि आपको इस आरआरसी के बारे में कब जानकारी मिली थी?
जिस पर कलेक्टर ने बीते दिसंबर में जानकारी मिलने की बात कही। कोर्ट ने पूछा कि तब से अब तक आपने क्या किया? इसका रिकॉर्ड दीजिए। कलेक्टर ऐसा कोई भी रिकॉर्ड और दस्तावेज साथ लेकर नहीं गई थी।
इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमकर फटकारा और दोषी ठहराते करते हुए 11 मार्च को सजा पर मामले की सुनवाई को तय कर दिया है। आगामी सुनवाई में कलेक्टर को यह भी बताना होगा कि उन्होंने अब तक इस मामले में क्या-क्या किया है? इसके दस्तावेज भी पेश करना होंगे।