Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा - BJP विधायक बोले- जितना सीधा हूं, उतना ही टेढ़ा भी हूं

 गरियाबंद | राजिम विधायक रोहित साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक व्यक्ति को खुलेआम धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक कहते दिख रहे हैं कि, "एक दिन में तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा, रोहित साहू जितना सीधा है, उतना ही टेढ़ा भी है, तुम रोहित साहू को नहीं जानते।" यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।कुछ लोग इस बयान को जनता के प्रति अहंकारी रवैये का उदाहरण बता रहे हैं, वहीं उनके समर्थक इसे सियासी साजिश करार दे रहे हैं।बोरसी गांव में प्रचार के दौरान विधायक रोहित साहू ने कांग्रेस और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को तलवा चाटने वाला कह दिया, जिससे सभा में मौजूद भीड़ भड़क उठी।इस दौरान उनका एक और बयान चर्चा का विषय बन गया, जिसमें वे कहते दिखे कि "तय दारू पीके मोर सामने बात मत कर। समझ गे। अभी अंदर करवाहूं।" इस बयान को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है।

अरंड गांव में भी विधायक के भाषण ने विवाद खड़ा कर दिया। जब ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी तो उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हें यहां से पर्याप्त वोट नहीं मिले, इसलिए इस क्षेत्र की मांगों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। ग्रामीणों का कहना है कि यह बयान लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

बोरसी विवाद को लेकर स्थानीय भाजपा नेता नरेंद्र साहू ने कहा गांव के लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। कांग्रेस-भाजपा अपनी जगह है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को सबको साथ लेकर चलना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

Share This News :