Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सौरभ शर्मा की डायरी में बड़े नाम, हो सकते हैं कई खुलासे

 भोपाल। लोकायुक्त पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब आयकर विभाग काली कमाई के आरोपित सौरभ शर्मा, उसके करीबी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से पूछताछ करेगा।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय ने आयकर विभाग को तीनों से पूछताछ की अनुमति दे दी है। इसके लिए कोई अवधि निर्धारित नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि विभाग के अधिकारी दो से तीन दिन तीनों पूछताछ कर सकते हैं।आयकर विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकायुक्त छापे के अगले दिन मंडोरी गांव में खड़ी कार से मिले 54 किलो सोना, 10 करोड़ रुपये नकद और डायरी के संबंध में जानकारी उगलवाना है। डायरी में करोड़ों रुपये का हिसाब लिखा है।

कई नेता और अधिकारियों के नाम
सूत्रों का कहना है कि इसमें कई नेता अधिकारी और मध्यस्थों के नाम भी लिखे हैं। इस डायरी के आधार पर राज खुला तो सौरभ शर्मा के पूरे नेटवर्क का राजफाश हो जाएगा। उसे आगे बढ़ाने वाले किरदार भी सामने आ सकेंगे।विभाग ने पहले ही इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है, डायरी में जिनके नाम लिखे हैं। आयकर विभाग इसके पहले सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा, चेतन सिंह गौर, सौरभ के रिश्तेदार सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुका है।

 

 

 

 

Share This News :