Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पांच भाजपा जिला अध्यक्ष घोसित

मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व के तहत भोपाल नगर जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी ने रविंद्र यति की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं सांसद और भोपाल चुनाव अधिकारी कविता पाटीदार ने यति का नाम औपचारिक रूप से घोषित किया। रविंद यति वर्तमान में भोपाल नगर निगम में एमआईसी सदस्य हैं। वहीं, भोपाल ग्रामीण का अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा को बनाया गया है।उज्जैन में संजय अग्रवाल नगर अध्यक्ष ,महाराज सिंह दांगी को विदिशा का जिला अध्यक्ष और अशोकनगर में अलोक तिबारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

 

 

Share This News :