Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सौरभ शर्मा और चेतन गौर के सवाल पर क्यों भड़के मंत्री राजपूत -बोले मेरा क्या लेना देना

परिवहन बिभाग के एक समय मंत्री रहे गोविन्द राजपूत जो आज खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं .बीते रोज ग्वालियर आए थे .मिडिया ने सौरभ और चेतन को लेकर मिडिया ने सवाल पूंछा तो वह बिफर पड़े और बोले इससे मुझे क्या लेना देना है.

खाद्य नागरिक आर्पूति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए आए। आयकर विभाग की कार्रवाई में 54 किलो सोना व नौ करोड़ 86 लाख रुपये मिलने पर सुर्खियों में आए परिवहन विभाग के आरक्षक सौरभ शर्मा और चेतन गौर के नजदीकी संबंधों के सवाल पर राजपूत मीडिया पर बिफर गए।पहले उन्होंने सौरभ शर्मा के सवालों को टालने का प्रयास किया। बतौर परिवहन मंत्री सौरभ शर्मा को आपका संरक्षण के सवाल पर वे गुस्से में बोले कौन बोला। उसके बाद उन्होंने स्वयं को संयमित करते हुए कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि आप पर आरोप है कि सौरभ शर्मा आपका करीबी रहा जब आप परिवहन मंत्री रहे थे। इस पर गोविंद सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में हजारों कर्मचारी काम करते हैं कौन क्या कर रहा है क्या पता, यह जांच का विषय है। इसके बाद मंत्री आगे बढ़ गए।

Share This News :