Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम मोहन यादव ने सड़क पर उतारा अपना हेलीकॉप्टर,जाने क्यों

इंदौर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि चेहरा है। आज इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जब अपना हेलीकॉप्टर इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रही MR 12 सड़क पर उतारा तो इस विकास की नींव पर जैसे पुख्ता मुहर लग गयी।इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुंचे और इसकी मज़बूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। लव कुश चौराहे से बाईपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा और यहीं से रवाना भी हुआ। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपया है।

 

Share This News :