Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
तानसेन शताब्‍दी समारोह: संगीतधानी ग्वालियर में आज से 5 दिनों तक गूंजेंगी सुर-ताल और रागों की कर्णप्रिय प्रस्तुतियां

 ग्वालियर। यहां अगले पांच दिनों तक सुर, ताल और राग की वर्षा से स्वर सम्राट तानसेन की स्मृतियों का आचमन किया जाएगा। भारतीय शास्त्रीय संगीत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव ‘तानसेन संगीत समारोह’ का शताब्दी आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक यहां होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में तानसेन समाधि के समीप ऐतिहासिक महेश्वर किले की थीम पर बने भव्य एवं आकर्षक मंच पर 15 दिसंबर को संध्या सात बजे समारोह का शुभारंभ होगा। इसी मंच पर बैठकर दुनियाभर के ब्रह्मनाद के शीर्षस्थ साधक संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे।

  • शताब्दी वर्ष के आयोजन के पहले दिन सुबह 10 बजे हजीरा स्थित सुर सम्राट तानसेन की समाधि पर शहनाई वादन, ढोलीबुआ महाराज की हरिकथा एवं मीलाद वाचन से पारंपरिक शुभारंभ होगा।
  • सायंकालीन सभा भी तानसेन समाधि स्थल पर होगी। इसका शुभारंभ पारंपरिक रूप से सायंकाल सात बजे शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय ग्वालियर के विद्यार्थियों के ध्रुपद गायन से होगा।
  • सुश्री भारती प्रताप (बेंगलुरु) का गायन होगा। विश्व संगीत के तहत यूजी नाकागावा एवं शिगेरू मोरियामा (जापान) प्रस्तुति देंगे।
    • इसी क्रम में पं. राहुल शर्मा (मुंबई) का संतूर वादन एवं इसके बाद ग्वालियर की मूल निवासी और दिल्ली से पधारीं शास्त्रीय संगीत की ख्यातिनाम गायिका मीता पंडित का गायन होगा।

     

 

Share This News :