Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा एमपी संसदीय दल की बैठक, सीएम बोले- सरकार के एक साल पूरे होने पर दो कार्यक्रम होंगे शुरू
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में बताया कि जनकल्याण पर्व 11 से 26 दिसंबर तक मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर में जनहितैषी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।