Home > राज्यो से ,
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा
जाने-माने एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ली। खबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ सकते हैं।जानकारी तो यह भी है कि उनका टिकट भी फाइनल हो गया है। यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले अवध ओझा को लेकर पहले यह भी अटकलें लगाई गई थीं कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उधर, आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि अवध ओझा के पार्टी से जुड़ने से फायदा होगा। क्योंकि सोशल मीडिया और युवाओं के बीच ओझा की अच्छी लोकप्रियता है। कई बार अवध ओझा आप के संजोयक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैं।