Home > राज्यो से ,
महाकुंभ: इस बार जमीन से ऊपर बसेगी डोम सिटी
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर एक तरफ जहां युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भी कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में पहली बार जमीन से 18 फीट ऊपर डोम सिटी बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां से पर्यटक महाकुंभ का नजारा ले सकेंगे।पर्यटन विभाग महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी क्रम में नैनी के अरैल तट पर, झूंसी व परेड ग्राउंड में टेंट सिटी बसाई जा रही है। यहां पर्यटकों के रहने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्विस कॉटेज होंगे। इनका काम काफी तेजी से चल रहा है। इनकी क्षमता बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।