Homeराज्यो से ,slider news,
मैं आज का अभिमन्यु...चक्रव्यूह तोड़ दिया

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों ने तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैं, नारे को साकार कर दिया। फडणवीस ने पार्टी की बंपर जीत पर कहा कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह को तोड़ दिया है। मतदाताओं, भाजपा की टीम और पार्टी के नेताओं के समर्थन से विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ने में सफल रहे। अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। तीनों दलों के नेता मिलकर अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेंगे। महाराष्ट्र ने पीएम मोदी के प्रति अपना पूरा समर्थन दिखाया है और हम उनके भरोसे पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। मैं आज का अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ दिया है।शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों को पूरी तरह से अप्रत्याशित और समझ से बाहर बताया। उन्होंने कहा, आशा है कि भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। उद्धव ने कहा, नतीजे दर्शाते हैं कि लहर नहीं, बल्कि सुनामी थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या परिणाम जनता को स्वीकार है। अगर स्वीकार है, तो कुछ नहीं कहा जाएग।

Share This News :