रामनिवास रावत ने मंत्री के पद से दिया इस्तीफा -क्या सिंधिया की उपेक्षा ले डूबी भाजपा को
भले ही चुनाव हरने के बाद रामनिवास रावत ने वन मंत्री पद से स्तीफा दे दिया हे ,वे अभी डेढ़ माह मंत्री और बने रह सकते थे ,मगर नैतिकता के आधार पर स्तीफा दे दिया हे अब गेंद मुख्यमंत्री के पाले में हे की वह अभी स्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं .अब सवाल यह उठता हे की क्या केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा भाजपा को ले डूबी .क्योंकि ग्वालियर -चम्बल अंचल में श्री सिंधिया का जादू जनता में सर चढ़कर बोलता हे .विजयपुर की चुनावी कमान खुद बिधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने संभाल रखी थी .श्री सिंधिया का न जाना न बुलाना अब कई तरह की बातें की जा रहीं हैं .लेकिन इससे यह तो साफ हो गया हे की भाजपा में ग्वालियर अंचल में गुटबाजी चरम पर हे और श्री सिंधिया समर्थक कहते हैं की महाराज से पन्गा लेकर कोई अपनी राजनितिक ज़मीन तैय्यार नहीं कर सकता हे फिर वे रामनिवास रावत ही क्यों न हों .