Homeराज्यो से ,slider news,
मकवाना होंगे प्रदेश के नए डीजीपी, मुख्यमंत्री के विदेश जाने के पहले जारी हुआ आदेश

 भोपाल। प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना होंगे। वह 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 नवंबर को विदेश यात्रा पर जाने के पहले उनके नाम को हरी झंडी दे दी।गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने शनिवार देर रात इसके आदेश जारी किए। मकवाना का कार्यकाल एक दिसंबर से प्रारंभ होकर दो वर्ष तक रहेगा।वह प्रदेश के 32 वे डीजीपी होंगे, जो सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे। सक्सेना 30 नवंबर को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। मकवाना मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं।

  • मकवाना की छवि बेहद ईमानदार अधिकारी की है। वर्ष 2021 में उन्हें विशेष पुलिस की स्थापना लोकायुक्त में डीजी बनाया गया था। उन्होंने कई पुराने मामलों की फाइल खोली।
  • कई IAS, IPS अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की। वह कई बड़ी जांचें शुरू करने की तैयारी में थे।
  • पर छह माह में ही दिसंबर 2022 में उन्हें हटाकर पुलिस हाउसिंग का अध्यक्ष बना दिया।
  • उनकी जगह तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी योगेश चौधरी को लोकायुक्त संगठन में एडीजी बनाया गया था।उन्हें हटाने के पीछे यह भी बात चर्चा में आई थी कि मकवाना की तत्कालीन लोकायुक्त एनके गुप्ता से पटरी नहीं बैठ रही थी।
 

 

Share This News :