मेडिसिटी की कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है, जिसे हम पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उज्जैन में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता तब से है, जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था, लेकिन मुझे आज मेडिसिटी एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का भूमि पूजन करते हुए यह गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी सरकार ने जनता के इतने पुराने सपने को पूरा कर दिया।
शहरवासी इसलिए भी खुश है, क्योंकि उन्हें मेडीसिटी एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात तो मिली ही है, लेकिन इसके साथ ही विक्रम उद्योगपुरी में मेडिकल डिवाइस पार्क मैं भी अब बड़े-बड़े उद्योगपतियों की रुचि बढ़ती जा रही है। राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में अपनी योजनाओं और कार्यों में एक अलग ही पहचान बनाई है। जनसंघ के जमाने से उज्जैन में मेडिकल कॉलेज बनाने मांग थी। जिसका सपना डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के 1 वर्ष में ही पूर्ण कर दिया। मेडिकल कॉलेज बनने से उज्जैन में चिकित्सा व्यवस्था तो सुधरेगा ही इसके साथ ही यहां एमबीबीएस की सीट मिलने से भी अब पढ़ाई करने वाले लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज प्रदेश की पहली मेडिसिटी होगी। यह 14.97 एकड़ में 592.3 करोड़ रूपये की निर्माण लागत से बनेगा। मेडिसिटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 6 हाईराइज टॉवर होंगे। टीचिंग हॉस्पीटल का भवन 9 मंजिला होगा जिसमें बेसमेंट भी शामिल है। मेडिकल कॉलेज का भवन 8 मंजिला होगा इसमें भी बेसमेंट बनाया जाएगा। नर्सेस होस्टल, आरडीएच ब्लॉक व यूजी इंटर्न गर्ल्स होस्टल के भवन 14 मंजिला होंगे। वहीं यूजी इंटर्न बॉइस होस्टल का भवन 11 मंजिला होगा।मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय सम्पूर्ण रूप से दक्ष होगा इसमें रिसर्च एंड डवलपमेंट की सभी सुविधाएँ होंगी। इस महाविद्यालय में 550 बेड की क्षमता का अस्पताल होगा तथा इसमें 150 मेडिकल छात्रों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय में 380 क्षमता का नर्सिंग होस्टल, यूजी इन्टर्न गर्ल्स व बोइस होस्टल, सर्विस ब्लॉक, लाईब्रेरी, पार्किंग, जिमनेशियम, फुटओवर ब्रीज की सुविधाओं से सम्पन्न होगा।