Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम डॉ. यादव बोले- "द साबरमती रिपोर्ट" फिल्म अतीत के काले पृष्ठ और घटना की सत्यता को सामने लाती है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" इतिहास के काले अध्याय को सामने लाती है। यह फिल्म वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा में हुई घटना की सत्यता को सामने लाती है। फिल्म वास्तविक तथ्यों पर फिल्माई गई है। फिल्म, उन 59 कारसेवकों के बलिदान की जानकारी देती है, जिसे उस दौर में गलत बताया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फिल्म को मध्य प्रदेश शासन द्वारा करमुक्त किया गया है।