Homeराज्यो से ,slider news,
सात एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत के आसार, दो में MVA को सबसे ज्यादा सीट

 महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो गया है। 288 विधानसभा सीटों वाले राज्य में अब तक नौ एग्जिट पोल आ गए हैं। इसमें सात में महायुति गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि दो एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी को बहुमत मिलने के आसार हैं।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद देर रात चुनाव आयोग की तरफ से ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 63.10 फीसदी मतदान हुए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।एसएएस के एग्जिट पोल में महायुति 127-135, एमवीए को 147-155 और अन्य को 10-13 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल में महायुति 150-167, एमवीए को 107-125 और अन्य को 13-14 सीटें मिलने का अनुमान है। इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को 118 और अन्य को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। लोकशाही मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति 128 से 142, एमवीए को 125 से 140 और अन्य को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल डायरी के एग्जिट पोल में महायुति को 122 से 186, एमवीए को 69 से 112 और अन्य को 07 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल डायरी के एग्जिट पोल में भाजपा को 77 से 108, शिवसेना को 27 से 50 और एनसीपी को 18-28 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एमवीए की कांग्रेस को 28-47, शिवसेना उद्धव को 16-35 और एनसीपी शरद को 25-39 सीटें मिल रही हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति को 175 से 195, एमवीए को 85 से 112 और अन्य को 07 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसमें महायुति को 152 से 160 और एमवीए को 130 से 138 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को छह से आठ सीटें मिल रही हैं। एग्जिट पोल में महायुति को 150-170 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसमें भाजपा को 89 से 101, शिवसेना को 37 से 45 और एनसीपी को 17-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एमवीए को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें कांग्रेस को 39-47, शिवसेना उद्धव को 21-29 और एनसीपी शरद को 35-43 सीटें मिल रही हैं। पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल जारी के एग्जिट पोल में भाजपा को 137-157, कांग्रेस को 126-146 और अन्य को 02-8 सीटें मिलने का अनुमान है।









Share This News :