Home > राज्यो से ,
उपचुनाव के बीच चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने मतदाताओं की जांच करने और उन्हें मतदान करने से रोकने के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष और सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कानपुर के दो पुलिस कर्मी निलंबित किए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भी नाराजगी जताई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा एक्स पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें एक पुलिस कर्मी मतदाता की पर्ची फाड़ता दिख रहा है। सूत्रों, का कहना है कि मामले का संज्ञान लेकर उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। हालांकि, कोई अधिकारी बयान नहीं दे रहा है।