Homeराज्यो से ,
मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, हादसे में 10 बच्चों की मौत

झांसी के मेडिकल कॉलेज के एनआईसीसीयू (शिशु) वार्ड में शुक्रवार देर रात आग लग गई। हादसे में अब तक 10 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।मौके पर जिलाधिकारी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। सेना का दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुका है। मेडिकल कॉलेज की बिजली काट दी गई है। अब तक करीब 37 बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

 

Share This News :