Home > अपना शहर ,
निर्माण श्रमिकों के पंजीयन शिविर में उमडी भीड, सैकडों की संख्या में मजदूरों ने कराया पंजीयन

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए निगम द्वारा 13 जनवरी से जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज महाराज बाडे पर स्थित टाउन हाॅल में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में निर्माण मजदूरों ने उपस्थित होकर अपने पंजीयन कराए तथा अनेक मजदूरों को फार्म वितरण किए गए। शिविर के दौरान विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि, मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रेम पचैरी, नोडल अधिकारी डा अतिबल ंिसह यादव, क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे एवं क्षेत्र क्रमांक15 से लेकर 21 के क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
टाउन हाॅल में नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए आयोजित शिविर में लगभग 175 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया जिनके मजदूरी कार्ड बनाए जाएंगे, इसके साथ ही लगभग 250 हितग्राहियों को आवेदन पत्र वितरित किए गए जो कि संबंधित हितग्राही अपने दस्तावेज लगाकर अपने संबंधित क्षेत्र के जनमित्र केन्द्र पर जमा कर सकता है, उनके भी मजदूरी कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं शिविर के दौरान जो हितग्राही फार्म इत्यादी नहीं ले पाए हैं वह आगमी शिविर में उपस्थित रहकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
हजीरा चैराहे पर शिविर का आयोजन 16 जनवरी को
निगम द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी शिविरों में अगला शिविर 16 जनवरी को हजीरा चैराहे पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 17 जनवरी को रामाजी का पुरा बहोडापुर, 18 जनवरी को मांढरे की माता रैन बसेरा पर, 19 जनवरी को रास आटो मोबाइल पिन्टोपार्क पर एवं 20 जनवरी को बारादरी चैराहा मुरार पर आयोजित शिविर शामिल हैं। शिविर में आने वाले हितग्राहियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, दो पासपोर्ट फोटो, राशनकार्ड की छायाप्रति, समग्र पोर्टल आईडी, आधार कार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है।

    

Share This News :