Home > अपना शहर ,
पी.एन.बी दिल्ली की साउथ सेन्ट्रल हैदराबाद पर खिताबी जीत

80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता सम्पन्न

पंजाब नेशनल बैक दिल्ली ने साउथ सेन्ट्रल हैदराबाद को 3-1 से हराकर 80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी जीत ली। विजेता टीम को तीन लाख व उपविजेता को दो लाख रूपये वतौर पुरूस्कार व चमचमाता कप व ट्राफी प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की नगरीय विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह के मुख्य अतिथ्यि में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक नारायण शेजवलकर महापौर जवकि श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, उपाध्यक्ष हाॅकी इडिंया श्री राकेश माहौर सभापति, श्री सतीश वौहरे, खेल प्रभारी नगर निगम, एम.आई.सी मेम्बर श्री धर्मेन्द्र राणा श्रीमती निलिमा शिन्दे, श्री गंगाराम बघेले, श्री केशव सिंह व पार्षदगण श्रीमती मीना जाटव, श्री दिनेश दीक्षित, श्री बाबूलाल चैरसिया एवं श्री रामेश्वर भदौरिया श्री कमल माखिजानी, श्री अजय अरौरा, श्री जितेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थें।
नगर निगम, की मेजवानी में रेलवे हाॅकी स्टेडियम पर एक हप्ते से चल रही प्रतियोगिता का खितावी मुकाबला साउथ सेन्ट्रल रेल्वे हैदरावाद व पंजाब नेशनल बैक दिल्ली के बीच हुआ। दोनों ही टीमें युवा और वेहतरीन खिलाड़ियों से सुसज्जित थी। सुन्दर तालमेल और गोल करने का जज्वा दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों भरपूर था। कोई भी किसी भी मौको को चुकना नहीं चाहता था। मुकाबले में जहाॅ युवा तरूणाई को लेकर खेल रही दिल्ली की टीम ने हमले जीतने तेज तर्रार रहें वहीं साउथ सेन्ट्रल हैदराबाद ने भी गोल करने के कई मौके बनायें लेकिन विपक्षी दिल्ली के गोल कीपर की चपलता के आगे वह केवल एक ही गोल करने में सफलता मिली। मैच का पहला गोल दिल्ली के तरफ से 10वें मिनट में सुखजित सिंह ने कर अपने खेमे में खुशी ला दी। यह खुशी ज्यादा देर तक न टिकते हुयें हैदराबाद के संदीप कुमार ने 16वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद पी.एन.बी के गगनदीप सिंह जूनियर नें 18वें व गगनदीन शीनीयर ने 21वें मिनिट में गोल कर मैच का स्कोर 3-1 ला खड़ा किया। इसके बाद के खेल में एक भी टीम गोल ना कर सकी। अन्त में मैच का परिणाम 3-1 से पी.एन.बी दिल्ली के पक्ष में रहा।
80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि माया सिंह जी, ने दोनों टीमों को बधाई देते हुये। नगर निगम, को सफल आयोजन की बधाई देते हुयें अगामी सिंधिया 81वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिये कहा।
पुरस्कार वितरण समारोह के प्रारम्भ में आयोजन समिति की और से नोडल अधिकारी खेल श्री प्रदीप वर्मा, सहायक खेल अधिकारी मोहम्मद उवैस सिद्वीकी, सहायक नोडल खेल विभाग श्री जयपाल सिंह राणा, श्री अयोध्याशरण शर्मा वरिष्ठ तैराकी कोच आदि ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। अतिथियों नंे विजेता उपविजेता टीम को कं्रमश तीन लाख व दो लाख रूपये का चैक प्रदान करने के अतिरिक्त व्यक्ति रूप से खिलाड़ियों व आॅफिशियलों को पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर श्री इन्तियाज खाॅन व कु. रानी राणा अन्र्तराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री कमल किशोर व श्री प्रदीप वर्मा ने मध्यभारत हाॅकी संघ, रेलवे हाॅकी स्टेडियम प्रबंधक, स्थानीय कमेटी एवं चिकित्सकों व अन्य सभी सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

    

Share This News :