Home > राज्यो से ,slider news,
वायनाड : प्रियंका गांधी ने किया मतदान केंद्र का दौरा
वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मुझे उम्मीद है कि वायनाड के लोग मुझे उनके द्वारा दिखाए गए प्यार और स्नेह का कर्ज चुकाने और उनके लिए काम करने और उनका प्रतिनिधि बनने का मौका देंगे। मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेगा और मतदान करेगा। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने वायडना में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। वायनाड सीट पर मतदान जारी है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है।