Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व्यापार मेले में वन मेला प्रारंभ

ग्वालियर व्यापार मेले के प्रदर्शनी सेक्टर में मध्यप्रदेश लघु वनोपज सहकारी संघ भोपाल द्वारा आयोजित वन मेले का उदघाटन विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री पंकज अग्रवाल उपस्थित थे। मेले में 16 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें श्योपुर, विजयपुर, ग्वालियर, आरोन के वैध अपनी जड़ी-बूटियाँ लाए हैं।

     कार्यक्रम में विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि शासन द्वारा जड़ी बूटियों के विक्रय हेतु इस मेले में वन मेले का आयोजन किया है। यह जड़ी-बूटियाँ नहीं जीवन बूटियाँ हैं। उन्होंने कहा कि जंगल बचेंगे तभी जीवन बचेगा। वनों को बचाने के लिये पानी को संरक्षित करना भी आवश्यक है। कार्यक्रम के प्रारंभ में वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का पुष्पमाला से स्वागत किया।

संभाग आयुक्त ने किया अवलोकन

     मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला ने मेले में भ्रमण के दौरान वन मेले का भी अवलोकन किया तथा जानकारी प्राप्त की। अवलोकन के दौरान मेला सचिव श्री शैलेन्द्र मिश्रा भी उनके साथ थे।

Share This News :