मोहन सरकार की बड़ी प्रशासिनक सर्जरी, 26 IAS की नई पदस्थापना, राघवेंद्र और संजय को CMO से हटाया
राज्य सरकार ने सोमवार रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 26 बड़े अफसरों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और संजय शुक्ल को हटा दिया गया है। राघवेंद्र सिंह को अब औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, शुक्ल को नगरीय विकास व आवास का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अनुराग चौधरी को खनिज निगम के प्रबंध संचालक पद से हटाकर अपर सचिव पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विभाग बनाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात कई बड़े अफसरों को इधर से उधर कर दिया। उर्जा विभाग के एसीएस मनु श्रीवास्तव को अब खेल व युवक कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है। इनसे उर्जा विभाग लेकर नीरज मंडलोई को दिया गया है। एसीएस नीरज मंडलोई से नगरीय विकास का प्रभार लेकर संजय शुक्ल को दिया गया है। शुक्ल को गृह निर्माण, अधोसंरचना विकास मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव श्रम विभाग को खनिज साधन विभाग, पशुपालन व डेयरी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है तथा खनिज निगम का प्रबंध संचालक तथा संचालक भौमिकी व खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव और पर्यावरण आयुक्त तथा इप्को के महानिदेश गुलशन बामरा को जनजाति कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। जनजाति कार्य विभाग, अनुसूचित जाति के प्रमुख सचित तथा आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. ई. रमेश कुमार ब सिर्फ अजा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ही रहेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के सचिव, उद्योग आयुक्त, लघु उद्योग निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को पर्यावरण विभाग का सचिव एवं पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक एप्को का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शहडोल संभाग के आयुक्त श्रीमन शुक्ल को आयुक्त आदिवासी विकास मप्र भोपाल बनाया गया है। राजस्व मंडल ग्वालियर के सदस्य मदन विभीषण नागरगोजे को हस्तशिल्प एवं हथकरघा मप्र भोपाल का आयुक्त और हस्त शिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव और मप्र राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं सुरभि गुप्ता का शहडोल संभाग का आयुक्त बनाया गया है। मप्र राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार को आयुक्त तथा लघु उद्योग के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन की संचालक प्रियंका दास को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। श्रम विभाग की अपर सचिव प्रीति मैथिल को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अपर सचिव एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का वि.क.अ. सह अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी की वि.क.अ. की सह आयुक्त सह संचालक तथा पर्यावरण नियोजन व समन्वय संगठन एप्को की कार्यपालन संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही डॉ. सलोनी सिडाना को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मिशन संचालक, मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पोरेशन लि. के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके अलावा राजस्व विभाग की उपसचिव शुति स्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का उप सचिव तथा मप्र राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।