Home > अपना शहर ,
बाल महोत्सव का शुभारंभ आज

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय बाल महोत्सव का आयोजन स्थानीय मेला कला रंगमंच व फैसिलिटेशन सेंटर पर आयोजित किया जा रहा है। बाल महोत्सव का शुभारंभ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला 14 जनवरी को प्रात: 10 बजे करेंगे।

      बाल महोत्सव के प्रभारी श्री संजय खट्टल ने बताया कि सात दिवसीय इस आयोजन में तीन आयु वर्ग में प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। इनमें एकल नृत्य, एकल गायन, फैशन शो, फैन्सी ड्रेस, समूह गान आदि की प्रतियोगितायें होंगी।

Share This News :