Home > अपना शहर ,
मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज ख्याति प्राप्त कवि करेंगे कविता पाठ

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 14 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा अपना कविता पाठ करेंगे।

      ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला ने प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को भव्य और व्यवस्थित करने के निर्देश मेला प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए हैं। इस कवि सम्मेलन में जो ख्याति प्राप्त कवि पधार रहे हैं, उनमें मेरठ के डॉ. हरिओम पवार, कानपुर के श्री प्रमोद तिवारी, लखनऊ के श्री सर्वेश अष्ठाना, भोपाल के डॉ. अनूप सपन, कानपुर के डॉ. सुरेश अवस्थी, दिल्ली के श्री वेदप्रकाश शर्मा, मेनपुर के श्री बलराम श्रीवास्तव, बैतूल के श्री मदन मोहन समर, गुडगाँव की सुश्री पद्मिनी शर्मा, आगरा के श्री रमेश मुस्कान, देवास के श्री शशिकांत यादव और जौरा के श्री तेजनारायण शर्मा शामिल हैं।

Share This News :